Posts

Showing posts from May, 2020

News

दैनिक समसामयिकी 15 May 2020(Friday) NATIONAL 1.कई राज्यों में श्रम कानून शिथिल करने को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती • कोरोना लॉकडाउन के चलते बंद रहे उद्योगों को गति देने के लिए विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात सरकार द्वारा श्रम कानूनों को शिथिल किये जाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। झारखंड के रहने वाले पंकज कुमार यादव ने इस बारे में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। • याचिका में श्रम कानूनों को शिथिल करने वाले राज्य सरकारों के आदेशों और अधिसूचनाओं को रद करने की मांग है। इतना ही नहीं, राज्य सरकारों के आदेशों पर अंतरिम रोक लगाने की भी मांग की गई है। पंकज ने अपने वकील निर्मल अम्बष्ठा के जरिये याचिका दाखिल कर कहा है कि राज्य सरकारों को श्रम कानून को शिथिल करने और कारखाना अधिनियम में श्रमिकों के कल्याणकारी उपबंधों पर रोक लगाने से रोका जाए। याचिका में केन्द्र सरकार के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र सरकार को पक्षकार बनाया गया है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों को विभिन्न श्रम कानूनों से मिली छूट • कहा गया है कि कई राज्यों ने औद...